मुंबई हवाई अड्डे पर 53 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, सोना, हीरे जब्त, 20 लोग गिरफ्तार

Mumbai airport
ANI

एक अन्य मामले में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने 469.75 कैरट हीरे जब्त किए, जिनमें 43.5 कैरट प्राकृतिक और 426.25 कैरट कृत्रिम हीरे शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 54.13 लाख रुपये है।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने पिछले सप्ताह विभिन्न अभियानों में 53 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के हाइड्रोपोनिक गांजा, सोना और हीरे जब्त किये और इस सिलसिले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि ये बरामदगियां 13 से 20 नवंबर के बीच विभिन्न अभियानों के दौरान की गईं। अभियान के पहले भाग में अधिकारियों ने सात अलग-अलग मामलों में 25.318 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) बरामद किया, जिसकी कीमत 25.318 करोड़ रुपये थी और इस सिलसिले में सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अन्य अभियानों में, सात मामलों में 26.981 करोड़ रुपये मूल्य का 26.981 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया और इन मामलों में आठ यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थ के अलावा, इसी अवधि में सोने की तस्करी के चार मामलों का पता लगाया गया और चार यात्रियों के कब्जे से कुल 551 ग्राम 24 कैरट सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 65.57 लाख रुपये है।

एक अन्य मामले में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने 469.75 कैरट हीरे जब्त किए, जिनमें 43.5 कैरट प्राकृतिक और 426.25 कैरट कृत्रिम हीरे शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 54.13 लाख रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि कीमती सामान यात्री ने अपने शरीर में छुपा रखा था और उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़