अवैध संबंधों के चलते नशे में युवक ने की दोस्त की हत्या

murder

राजकपूर अपने दोस्त की प्रेमिका के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। महिला के मना करने पर वह महिला का भानु के साथ नाजायज संबंध होने की जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी भी दे रहा था। इस बात को लेकर दोनों दोस्तों में विवाद हुआ और भानु ने अपने दोस्त की हत्या कर दी।

नशे की हालत में महिला के साथ जबरदस्ती करने के चक्कर में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का कत्ल कर दिया, छत्तीसगढ़ के देवकर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दो दोस्त पहले तो खूब शराब पीते हैं  फिर नशे की हालत में एक महिला के घर में घुस जाते हैं, जहां दोनों के बीच विवाद हो जाता है और एक दोस्त दूसरे दोस्त का कत्ल कर देता है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले को नशे और अवैध संबंधों से जोड़ कर देख रही है।

क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो दोस्त भानु बंजारे (21) और राज कपूर चंदेल (24)  शराब के नशे में एक महिला के घर पहुंचे। महिला के घर पर दोनों  दोस्तों ने फिर से शराब पी, नशे की हालत में  दोनों दोस्तों के बीच विवाद हो गया और विवाद बढ़ने पर भानु बंजारे ने धारदार हथियार से राजकपूर की हत्या कर दी। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला के घर ये वारदात  हुई वह भानु की महिला मित्र का घर है। राजकपूर अपने दोस्त की प्रेमिका के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। महिला के मना करने पर वह महिला का भानु के साथ नाजायज संबंध होने की जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी भी दे रहा था। इस बात को लेकर दोनों दोस्तों में विवाद हुआ और भानु ने अपने दोस्त की हत्या कर दी।

महिला के साथ भानु  का चल रहा है प्रेम प्रसंग

भानु का महिला के साथ करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस महिला से भी पूछताछ कर रही है। मृतक अपने घर का इकलौता बेटा है।  पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करा के शव परिजनों को  सौंप दिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़