नशे में युवक ने चार महिला आरक्षकों पर चढ़ाई कार, तीन की हालत गंभीर

भोपाल। राजधानी भोपाल में हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। इस घटना की शिकार पुलिस हुई है। कार सवार युवक ने चार महिला आरक्षकों पर कार चढ़ा दी। इस घटना में घायल तीन महिला आरक्षकों की हालत गंभीर है।
दरअसल राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों से महिला आरक्षकों को बुलाकर ट्रैफिक में पदस्थ किया गगया है। चारों महिला आरक्षक शिवानी सोलंकी, अर्चना राय, प्रिया राठौर और प्रिया मीणा शुक्रवार रात ड्यूटी के बाद फिल्म देखकर घर लौट रही थी।
इसे भी पढ़ें:बोर्ड का पेपर बिगड़ने से तनाव में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में चल रहा है इलाज
जानकारी मिली है कि घटना में घायल दो महिला आरक्षकों का नर्मदा, एक का हमीदिया और एक आरक्षक का जेपी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। चारों महिला आरक्षक ड्यूटी के बाद फिल्म देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान नशे में कार चालक ने चारों महिला आरक्षकों पर कार चढ़ा देता है। पुलिस ने कार्रवाही करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं नशे में धुत सहर्ष नाम का युवक तेजी से कार चलाते हुए डिपो चौराहे पर चारों महिला आरक्षकों को टक्कर मार देता है। जिसके बाद भी आरोपी कार नहीं रोकता है और सभी आरक्षकों को 200 मीटर तक घसीटते हुए ले जाता है। इस घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायसल हो जाती है।
अन्य न्यूज़