पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके, 20-25 सेकंड तक हुआ महसूस

earthquake-in-west-bengal-and-bihar

पश्चिम बंगाल और बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कोलकाता, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और बिहार के किशनगंज, मुंगेर, कटिहार, अररिया में करीब 25 से 30 सेकंड तक भूकंप के झटकों को महसूस किया जा रहा है।

पटना। पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कोलकाता, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और बिहार के किशनगंज, मुंगेर, कटिहार, अररिया में करीब 25 से 30 सेकंड तक भूकंप के झटकों को महसूस किया जा रहा है।फिलहाल, अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

बता दें कि पूर्व की तरफ इन झटकों को महसूस किया गया है, इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है। झटके लगने के तुरंत बाद ही लोग घरों के बाहर निकल गए, इन लोगों के बीच फिलहाल दहशत का माहौल है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़