भाजपा सरकार पर प्रियंका का वार, बोलीं- UP में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं, ईज ऑफ डूइंग क्राइम है

Priyanka Gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर उप्र सरकार का खुद की पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता सहमति पत्रों के बल पर निवेश कराना।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कारोबार करने की सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) की रैकिंग में उत्तर प्रदेश के लंबी छलांग लगाने की पृष्ठभूमि में मंगलवार को दावा किया कि भाजपा सरकार के तहत राज्य में सिर्फ ‘ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला’ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर उप्र सरकार का खुद की पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता सहमति पत्रों के बल पर निवेश कराना। प्रदेश में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। फैक्ट्रियों में ताला लगा है, बुनकर करघा बेच रहे हैं।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया, ‘‘वास्तव में यहां केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला है।’’ 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार से पूछा सवाल, UP में क्यों नहीं रुक रहीं दलित उत्पीड़न की घटनाएं 

गौरतलब है कि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने गत शनिवार को राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनस’ की रैंकिंग जारी की है। रैंकिंग में उत्तर प्रदेश 10 स्थान की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। तेलंगाना दूसरे स्थान से खिसक कर तीसरे पायदान पर पहुंच गया। आंध्र प्रदेश पहले स्थान पर इस साल भी काबिज है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़