Kolkata जमीन हड़पने के PMLA मामले में अमित गांगुली गिरफ्तार, ED की बड़ी कार्रवाई

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन हड़पने और दस्तावेजों में जालसाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोलकाता से अमित गांगुली को हिरासत में लिया है। आरोपी पर फर्जी बोर्ड प्रस्तावों और जाली बिक्री समझौतों के जरिए संपत्तियों पर कब्जा करने का आरोप है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने गांगुली और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ 23 प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित रूप से जमीन हड़पने और भूमि रिकॉर्ड में जालसाजी करने से जुड़े धनशोधन मामले में कोलकाता के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमित गांगुली को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मंगलवार रात हिरासत में लिया गया।

गांगुली पर ‘‘फर्जी’’ बोर्ड प्रस्तावों, जाली हस्ताक्षरों वाले बिक्री समझौतों और जाली दस्तावेजों के जरिए विभिन्न लोगों और संस्थाओं की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि इस तरह के गैरकानूनी कृत्य भूमि रिकॉर्ड में हेरफेर, झूठे या मनगढ़ंत दावों के आधार पर दीवानी मुकदमे दायर करने, भूस्वामियों के कानूनी अधिकारों से इनकार करने तथा अपने वैध अधिकारों के लिए प्रयास करने वाले लोगों को धमकाने और शारीरिक बल का इस्तेमाल करने के जरिए किए गए। उन्होंने बताया कि गांगुली और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस ने 23 प्राथमिकी दर्ज की हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़