ED ने धनशोधन मामले में झारखंड के इंजीनियर को गिरफ्तार किया

Enforcement Directorate
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

झारखंड की राजधानी रांची में ईडी कार्यालय में लंबी पूछताछ के बाद राम को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में ले लिया गया।

नयी दिल्ली/रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार देर रात को झारखंड के अभियंता वी के राम को धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार यह धनशोधन मामला राज्य ग्रामीण विकास विभाग और उसकी कुछ योजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। अधिकारियों के मुताबकि, झारखंड की राजधानी रांची में ईडी कार्यालय में लंबी पूछताछ के बाद राम को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में ले लिया गया।

इसे भी पढ़ें: Fatehgarh Sahib में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश और उसके दो साथी मारे गए

अधिकारियों ने बताया, ईडी द्वारा 21 फरवरी को रांची, जमशेदपुर, बिहार और दिल्ली के कई स्थानों पर छानबीन के बाद उन्हें पकड़ा गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह अपने जवाबों में टालमटोल कर रहे थे। फिलहाल, बृहस्पतिवार को एक स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद ईडी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की मांग करेगा। अधिकारियों ने बतायाा कि ईडी ने विभिन्न परिसरों से कुछ महंगी कारें और एसयूवी भी जब्त की हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़