वन ग्रामवासियों की जीवन शैली बेहतर करने के होंगे प्रयास- कुंवर विजय शाह

lifestyle of forest villagers
दिनेश शुक्ल । Jul 14 2020 10:28PM

विस्थापन से इन्हें रोजगार के साथ बुनियादी सुविधाएँ भी मिलने लगेंगी। मंत्री शाह ने कहा कि वर्ष 2016 से 2018 के मध्य किये गये अथक प्रयासों का परिणाम है कि मध्य प्रदेश को एक बार फिर टाईगर स्टेट का दर्जा मिला है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा है कि शासन वन ग्रामवासियों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ उनको विकसित जीवन शैली से जोड़ने का प्रयास करेगा। मंत्री कुंवर विजय शाह ने मंगलवार को मंत्रालय में वन मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वन मंत्री ने सिवनी जिले के पेंच अभयारण्य के कर्माझिरी वन ग्रामवासियों के विस्थापन से संबंधित नस्ती पर हस्ताक्षर करने के दौरान विस्थापन कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली। 

इसे भी पढ़ें: महाराज और शिवराज ने मिलकर बजाया उप चुनाव का विगुल, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि प्रदेश के वन ग्रामों में रहने वाले लोग बेहतर जीवनयापन कर सके, इस दिशा में सार्थक पहल की गई है। प्रदेश के वन, वन्यप्राणी और वनवासियों को सुरक्षित रखने के हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। नेशनल पार्क में बसे वनवासियों को अन्य ग्रामों में पुन: स्थापित कर इन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा। विस्थापन से इन्हें रोजगार के साथ बुनियादी सुविधाएँ भी मिलने लगेंगी। मंत्री शाह ने कहा कि वर्ष 2016 से 2018 के मध्य किये गये अथक प्रयासों का परिणाम है कि मध्य प्रदेश को एक बार फिर टाईगर स्टेट का दर्जा मिला है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़