मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा से की मुलाकात, एन चंद्रशेखरन भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री बनने के करीब एक महीने बाद शिंदे ने टाटा संस के मानद चेयरमैन टाटा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, टाटा ने हाल में मुख्यमंत्री का पदभार संभालने वाले शिंदे को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी मौजूद थे।
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के करीब एक महीने बाद शिंदे ने टाटा संस के मानद चेयरमैन टाटा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, टाटा ने हाल में मुख्यमंत्री का पदभार संभालने वाले शिंदे को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इसे भी पढ़ें: फडणवीस पर चौंकाने के बाद अब गुजरात वाले पैटर्न पर महाराष्ट्र में भी होगा 'पूरे घर को बदल डालूंगा' फॉर्मूला लागू?
इस मौके पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी मौजूद थे। टाटा संस टाटा समूह की होल्डिंग और प्रवर्तक कंपनी है। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाले टाटा समूह का मुख्यालय मुंबई में है।
अन्य न्यूज़












