निलंबित DSP दविंदर सिंह समेत छह लोगों खिलाफ NIA ने दायर किया आरोप पत्र

इस साल जनवरी में गिरफ्तार किए गए देविंदर सिंह पर सुरक्षित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के जरिये पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों के साथ संपर्क स्थापित करने का आरोप है।
जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने देश में कथित आतंकी गतिविधियों के लिये जम्मू-कश्मीर के निलंबित पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ सोमवार को आरोप पत्र दायर किया। अधिकारियों ने बताया कि सिंह के अलावा आरोप पत्र में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर सैयद नवीद मुश्ताक उर्फ नवीद बाबू, संगठन के कथित भूमिगत कार्यकर्ता इरफान शफी मीर और इसके सदस्य रफी अहमद राठेर का भी नाम है।
इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 संक्रमण से दो और मौत, अबतक 38 मरीजों ने तोड़ा दम
इसके अलावा कारोबारी तनवीर अहमद वानी तथा नवीद बाबू के भाई सैयद इरफान अहमद को भी नामजद किया गया है। इस साल जनवरी में गिरफ्तार किए गए सिंह पर सुरक्षित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के जरिये पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों के साथ संपर्क स्थापित करने का आरोप है।
अन्य न्यूज़














