महाराष्ट्र में सरकार गठन पर मंथन के बीच किसानों के मु्द्दे को लेकर राज्यपाल से मिले फडणवीस

fadnavis-meets-governor-on-issues-regarding-farmers-issues-amidst-brainstorming-on-government-formation-in-maharashtra
[email protected] । Nov 15 2019 2:30PM

देवेंद्र फड़णवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राज भवन में मुलाकात की। फड़णवीस ने राज्यपाल कार्यालय द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष को फिर से खोलने उसे सुचारु रूप से चलाने का अनुरोध किया।

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस शुक्रवार की सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राज भवन में मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल से बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए धन जारी करने का अनुरोध किया।

इसे भी पढ़ें: संघ प्रमुख से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के सियासी स्थिति पर बोले मुनगंटीवार, देखिए और इंतजार कीजिए

फड़णवीस ने राज्यपाल कार्यालय द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष को फिर से खोलने उसे सुचारु रूप से चलाने का अनुरोध किया ताकि जरूरतमंदों को समय रहते मदद मिल सके। गौरतलब है कि प्रदेश में अभी राष्ट्रपति शासन लागू है। फड़णवीस ने कहा कि राज्यपाल ने उनकी दोनों मांगें मान ली हैं और आश्वासन दिया है कि राहत कोष को उनका कार्यालय देखेगा तथा जरूरतमंदों को मदद दी जाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़