PM Modi के सामने बोले फडणवीस, 2.5 साल तक लोगों को पसंद नहीं करने वाली सरकार थी, लेकिन एकनाथ शिंदे ने साहस दिखाया...

Fadanvis in Rally
ANI
अंकित सिंह । Jan 19 2023 5:24PM

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने मोदी को इशारा करते हुए साफ तौर पर कहा कि आप पर भरोसा करके जनता ने सरकार वापस लाई। लेकिन कुछ लोग गुंडागर्दी में लिप्त थे और 2.5 साल से, लोगों को पसंद नहीं करने वाली सरकार थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र पहुंचे हैं। महाराष्ट्र के मुबंई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 38800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने पूर्वर्ती शिवसेना की सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 2.5 सालों तक महाराष्ट्र में जनता को पसंद नहीं करने वाली सरकार थी लेकिन अब जनता की पसंद की सरकार है। फडणवीस ने कहा कि 2019 में, आपने (पीएम) यहां कहा था कि डबल इंजन सरकार ने महाराष्ट्र को बदल दिया और कहा कि सरकार को सत्ता में वापस लाया जाए। 

इसे भी पढ़ें: लोगों को त्रिपुरा में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार का फायदा मिला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने मोदी को इशारा करते हुए साफ तौर पर कहा कि आप पर भरोसा करके जनता ने सरकार वापस लाई। लेकिन कुछ लोग गुंडागर्दी में लिप्त थे और 2.5 साल से, लोगों को पसंद नहीं करने वाली सरकार थी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लेकिन बालासाहेब ठाकरे के सच्चे अनुयायी एकनाथ शिंदे ने साहस दिखाया और आपके आशीर्वाद से जनता की पसंद की सरकार एक बार फिर महाराष्ट्र में आ गई। विकास के रास्ते पर महाराष्ट्र एक बार फिर तेजी से चलने लगा। आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन कर महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी की सरकार बनाई थी। उद्धव ठाकरे इसका नेतृत्व कर रहे थे। हालांकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के कई विधायकों ने बगावत की। एकनाथ शिंदे भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बने।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Mumbai Visit: 38,800 करोड़ के इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन से मातोश्री के पास रैली तक, मुंबई में PM मोदी के 200 मिनट काफी खास रहने वाले हैं

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता सौभाग्यशाली है। पीएम मोदी आज (विभिन्न परियोजनाओं और मुंबई मेट्रो की दो लाइनों) का उद्घाटन करेंगे। कुछ लोग चाहते थे कि पीएम मोदी को ऐसा करने को न मिले, लेकिन हो रहा इसके उलट है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमवीए सरकार ने महाराष्ट्र में विकास कार्य रुकवाए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़