नवी मुंबई में मोमबत्तियां, कांच का सामान बनाने वाली इकाई में लगी आग; कोई हताहत नहीं

प्रतिरूप फोटो
Creative Common
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 17 2025 12:00PM
अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद नवी मुंबई नगर निकाय की दमकल सेवाओं ने घटनास्थल पर छह दमकल गाड़ियां तुरंत भेजीं और शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आग पर काबू पाया गया।
नवी मुंबई में मोमबत्तियां एवं कांच का सामान बनाने वाले कारखाने में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित इस कारखाने में देर रात करीब सवा दो बजे आग लगी जिसमें कोई घायल नहीं हुआ है।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद नवी मुंबई नगर निकाय की दमकल सेवाओं ने घटनास्थल पर छह दमकल गाड़ियां तुरंत भेजीं और शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला पाया है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़











