युवती के अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

sexually

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में एक कार में 20 वर्षीय युवती के अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना के सामने आने के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार और शुक्रवार को एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

चेन्नई। तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में एक कार में 20 वर्षीय युवती के अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना के सामने आने के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार और शुक्रवार को एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोगों में एक वकील, एक विधि महाविद्यालय का छात्र और चाय की दुकान का एक कर्मचारी शामिल है। ये सभी कांचीपुरम के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: महिला को नशीला पदार्थ देकर चार लड़को ने किया दुष्कर्म, दो हुए गिरफ्तार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्होंने महिला के असहाय होने का फायदा उठाया और एक कार में उसका यौन उत्पीड़न किया। बाद में उन्होंने उसे छोड़ दिया। उन्होंने पीटीआई- को बताया कि हालांकि यह घटना एक सितंबर की है, लेकिन पुलिस ने स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़