असम में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हुई, अब तक 16 की मौत, 2.53 लाख लोग प्रभावित

Assam

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, डिब्रूगढ़ में बाढ़ ने एक और व्यक्ति की जान ले ली। एएसडीएमए ने कहा कि जिला विभागों ने छह जिलों में 142 राहत शिविर और वितरण केंद्र स्थापित किए हैं, जहां 18,000 से अधिक लोग रहे रहे हैं।

गुवाहाटी। असम में शुक्रवार को बाढ़ का पानी राज्य के 16 जिलों में प्रवेश कर गया। राज्य में बाढ़ से 2.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि इसमें एक और व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ कर 16 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में धेमाजी सार्वधिक प्रभावित जिला है और इसके बाद तिनसुकिया, माजुली और डिब्रूगढ़ भीबाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुएहैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, डिब्रूगढ़ में बाढ़ ने एक और व्यक्ति की जान ले ली। 

इसे भी पढ़ें: असम में शुक्रवार से 12 घंटे का रात्रि कर्फ्यू, गुवाहाटी में 14 दिन संपूर्ण लॉकडाउन

अधिकारियों ने कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी और इसकी सहायक नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और इसके चलते धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदलगुड़ी, दरंग, बक्सा, कोकराझार, बारपेटा, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए ने कहा कि जिला विभागों ने छह जिलों में 142 राहत शिविर और वितरण केंद्र स्थापित किए हैं, जहां 18,000 से अधिक लोग रहे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़