लगातार बारिश से अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ जैसी स्थिति

[email protected] । Apr 22 2016 4:09PM

अरूणाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के कारण राजधानी ईटानगर समेत राज्य के अनेक जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है।

ईटानगर। अरूणाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के कारण राजधानी ईटानगर समेत राज्य के अनेक जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण नामसाई और चंगलंग जिलों में हालात बदतर स्थिति में पहुंच गये हैं। राज्य की नोआ देहिंग और जेंगथू नदियों में जलस्तर बढ़ने की खबरे हैं, जबकि जलस्तर बढ़ने से बाढ़ रोकने के लिए बनाये सुरक्षा संबंधी कई तटबंध क्षतिग्रस्त हो गये हैं।

नामसाई से मिली आधिकारिक रपट के मुताबिक गुरुवार से लगातार मूसलाधार बारिश के कारण जिले में बाढ़ की स्थिति बन गयी है। नोओ देहिंग और जेंगथू नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से उपर बना हुआ है। बाढ़ में अनेक बस्तियां और खेत डूब गये हैं, जबकि अनेक बांधों को भी नुकसान हुआ है। सिलाथू कचारी गांव से तीन घरों को खाली करावाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। विंगसेंग नांगताओ गांव के प्रभावित गांववालों को भी सुरक्षित निकाला जा रहा है। रपट में कहा गया है कि अब बाढ़ का पानी दिराक मिरि गांव और आसपास के इलाके की ओर बढ़ रहा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुये जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिये हैं। बाढ़ के कारण सिलाथू खम्पति, न्यू सिलाथू, काकोनी, सिलाथू कचारी, महादेवपुर-1, वैशाली, कृष्नपुर, महालोनी, इकोरानी, राजाबील, दिरकमिरि, लेख्कांग गोहैन, धरमपुर, मूर्ति कैंप, खेरबारी, दियोबील, फिलोबरी और नामपोंग गांव में भारी कटाव हुआ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़