तिरंगा यात्रा में गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल घायल, अस्पताल में हुए भर्ती, मवेशियों के एक झुंड ने मचाया था हंगामा

Nitin Patel
ANI Image

गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शनिवार को मेहसाणा में तिरंगा यात्रा निकाली। इसी बीच मवेशियों का एक झुंड रैली में घुस गया और जमकर हंगामा मचाया। जिसकी वजह से नितिन पटेल घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अहमदाबाद। देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शनिवार को मेहसाणा में तिरंगा यात्रा निकाली। इसी बीच मवेशियों का एक झुंड रैली में घुस गया और जमकर हंगामा मचाया। जिसकी वजह से नितिन पटेल घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें: बंगाल पुलिस ने रोकी हर घर तिरंगा रैली तो शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह को लिखा पत्र, सख्त कार्रवाई की मांग 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा में तिरंगा यात्रा के दौरान घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मवेशियों के एक झुंड के जुलूस में घुसने और हंगामा करने के बाद वे, कुछ अन्य लोगों के साथ घायल हो गए।

तापी नदी में निकाली गई तिरंगा यात्रा

देश में आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में गुजरात समेत देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कुछ दिनों पहले प्रदेश में तिरंगा यात्रा की शुरुआत निकाली। ऐसे में तापी नदी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 75 नावों में सवार होकर अपने हाथों में तिरंगा उठाकर रैली निकाली। इस दौरान भारत मात की जय के नारे में लगाए गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़