पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Jaswant Singh dies

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का लंबी बीमारी के बाद रविवार को यहां निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहाकि उन्होंने निष्ठापूर्वक भारत की सेवा की ।

नयी दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का लंबी बीमारी के बाद रविवार को यहां निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहाकि उन्होंने निष्ठापूर्वक भारत की सेवा की और उन्हें राजनीति तथा समाज से संबंधित मामलों में उनके अद्वितीय दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। सिंह पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी माने जाते थे। पूर्व सैन्य अधिकारी सिंह अगस्त 2014 में अपने घर में गिरने के बाद से बीमार थे।

इसे भी पढ़ें: नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह, पीएम मोदी और रक्षामंत्री ने शोक व्यक्त किया

उन्हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस साल जून में उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, जसवंत जी को राजनीति तथा समाज से संबंधित मामलों में उनके अद्वितीय दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा।

उन्होंने भाजपा को मजबूती देने में भी योगदान दिया। मैं उनके साथ हुए संवाद को याद कर रहा हूं। मेरी ओर से उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजनाथ ने कहा कि जसवंत सिंह ने निष्ठापूर्वक भारत की सेवा की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़