दिल्ली हाई कोर्ट को मिले 4 नए जज, सभी न्यायाधीशों ने ली शपथ

four-new-judges-take-oath-in-delhi-high-court
[email protected] । Oct 22 2018 3:00PM

दिल्ली उच्च न्यायालय में सोमवार को एक महिला सहित चार नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही इस उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 38 हो गई।

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय में सोमवार को एक महिला सहित चार नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही इस उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 38 हो गई। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन ने चार न्यायाधीशों- न्यायमूर्ति ज्योति सिंह, न्यायमूर्ति प्रतीक जालान, न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी और न्यायमूर्ति संजीव नरूला- को पद की शपथ दिलाई।

दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के कुल 60 स्वीकृत पद हैं। चार नई नियुक्तियों से इस अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 38 हो गई है, लेकिन 22 पद अब भी खाली हैं। केंद्र सरकार की ओर से नामों को मंजूर किए जाने के बाद राष्ट्रपति ने चारों न्यायाधीशों की नियुक्ति की। नए न्यायाधीशों के पद संभालने के बाद अदालत के कार्य संपादन की गति में तेजी आने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने भारत के प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली

नए रोस्टर के मुताबिक, न्यायमूर्ति प्रतीक जालान न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट के साथ बैठेंगे और न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के साथ बैठेंगे। न्यायमूर्ति ज्योति सिंह न्यायमूर्ति जी एस सिस्तानी के साथ बैठेंगी जबकि न्यायमूर्ति संजीव नरूला न्यायमूर्ति एस मुरलीधर के साथ बैठेंगे। चारों नए न्यायाधीश अपनी नियुक्ति से पहले वकालत करते थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़