गांधी, नेहरू, मनमोहन सिंह ने उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों की मदद का समर्थन किया था: नड्डा

भाजपा मुख्यालय में पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि विपक्ष यह कहकर लोगों को भ्रमित कर रहा है कि इस कानून के बाद करोड़ो शरणार्थी देश में दाखिल होंगे और उन्हें संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि यह कानून उन लोगों के लिए जो 31 दिसंबर 2014 तक भारत में आए हैं।
नयी दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को विपक्ष पर संशोधित नागरिक कानून (सीएए) के मुद्दे पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया और याद दिलाया कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और मनमोहन सिंह ने पड़ोसी देशों में उत्पीड़न के शिकार धार्मिक अल्पसंख्यकों की मदद का समर्थन किया था।
इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा की राहुल गांधी को चुनौती, CAA पर 10 लाइनें बोल कर दिखाएं

अन्य न्यूज़