गैस, तेल, ऊर्जा सुरक्षा...PM मोदी ने बना लिया संकट से निपटने का लॉन्ग टर्म प्लान

सरकार ने गैस वितरण को ठीक करने और आपूर्ति दबाव को कम करने के लिए कदम तेज कर दिए है। इसके तहत शहरो में पाइपलाइन गैस परियोजनाओं (CNG/PNG) के आवेदन तेजी से निपटाने को कहा गया है। कमर्शल LPG की आपूर्ति बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते तेल-गैस का आयात प्रभावित होने के बीच पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को निर्देश दिया कि मंत्रियों और सचिवों का एक समूह बनाया जाए, जो आयात से लेकर देश में आपूर्ति तक, सभी पहलुओं पर काम करे। सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में पीएम ने निर्देश दिया कि सरकार के सभी विभाग ऐसे कदम उठाएं, जिससे लोगों को मौजूदा स्थिति में कम से कम असुविधा हो। केमिकल्स, दवाओं, पेट्रोकेमिकल्स और दूसरे इंडस्ट्रियल सेक्टरों के लिए जरूरी चीजों का पश्चिम एशिया के अलावा दूसरी जगहों से आयात हो सके, इसके उपायों पर भी चर्चा की गई। वहीं, होरमुज स्ट्रेट बंद होने से निर्यात पर पड़ रहे असर को देखते हुए इस पर भी मंथन हुआ कि दूसरी जगहों पर निर्यात किस तरह बढ़ाया जा सकता है। तालमेल के साथ कदम उठाने को भी कहा, जिससे जरूरी चीजों की जमाखोरी और कालाबाजारी न हो। LPG, LNG और कच्चे तेल की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए फौरी कदमों के अलावा लंबी अवधि के उपायों पर मंथन हुआ। खाड़ी देशों के अलावा दूसरी जगहों से भी उर्वरक, केमिकल्स, दवा, पेट्रोकेमिकल्स और कई जरूरी चीजें लाने पर मीटिंग में बात हुई।
इसे भी पढ़ें: सियासत के शिखर पुरुष...8931 दिन सत्ता का स्वाद चखा! PM मोदी ने कितने रिकॉर्ड बना दिए?
PNG आवेदन को तेज़ी से निपटाएं: सरकार
सरकार ने गैस वितरण को ठीक करने और आपूर्ति दबाव को कम करने के लिए कदम तेज कर दिए है। इसके तहत शहरो में पाइपलाइन गैस परियोजनाओं (CNG/PNG) के आवेदन तेजी से निपटाने को कहा गया है। कमर्शल LPG की आपूर्ति बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: PM Modi ने रचा नया इतिहास, देश में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले Non-Congress Leader बने
रूस-US से तेल-गैस लेकर पहुंचे दो जहाज़
अमेरिका से LPG लेकर एक जहाज न्यू मैंगलोर मैगलोर बंदरगाह पहुंचा। अमेरिका के टेक्सस स्थित नीदरलैंड से यह जहाज रविवार सुबह पहुंचा। दूसरी ओर, रूसी क्रूड लेकर भी एक टैकर पहुंचा। इसे चीन जाना था, लेकिन रूट बदलकर इसने भारत का रुख कर लिया। भारत पहुंचे इस जहाज का नाम 'एक्वा टाइटन' है।
वरिष्ठ मंत्रियों के साथ भी की बैठक
पीएम ने एक दूसरी बैठक अन्य सीनियर मंत्रियों के साथ भी की। उसमें तेल एवं गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कृषि मंत्री शिवराज सिह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, उपभोक्ता मामलो के मंत्री प्रह्लाद जोशी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित थे। शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर, सिविल एविएशन मिनिस्टर राममोहन नायडू से भी पीएम ने जानकारी ली। एनएसए अजित डोभाल और पीएम के दो प्रिंसिपल सेक्रेटरी पी के मिश्र और शक्तिकात दास भी बैठक में मौजूद थे।
कैबिनेट सेक्रेटरी ने दी जानकारी
मीटिंग में कैबिनेट सेक्रेटरी ने वैश्विक स्थिति और उससे निपटने के उपायों के बारे में पीएम को जानकारी दी। उन्होने खेती-बाड़ी, उर्वरको, खाद्य सुरक्षा, पेट्रोलियम, बिजली, MSME निर्यातकों से लेकर फाइनैस और सप्लाई चेन तक, सभी क्षेत्रों के बारे में लिए कदमों का ब्योरा पेश किया। खाद्य पदार्थों से लेकर पेट्रोलियम उत्पादों तक का आकलन किया गया।
अन्य न्यूज़















