प्यार की अनोखी कहानी! बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए लड़की बांग्लादेश से तैरकर पहुंची भारत, अवैध तरीके से पार किया बॉर्डर

swimming
Unsplash
निधि अविनाश । Jun 1 2022 3:57PM

लड़की तैरकर बांग्लादेश से बॉर्डर पार कर भारत पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़ीक उम्र 22 साल बताई जा रही है और वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी जिसके लिए उसने भारत की सीमा पानी में तैरकर पार की। लड़की ने सुंदरबन के जंगली जंगलों को भी पार किया।

प्यार के लिए लोग लंबी दुरी तय कर लेते हैं इसका एक उदाहरण आज हम आपके सामने पेश करने जा रहे है। खबरों के मुताबिक, बांगलादेश की एक लड़की प्यार में इतनी ज्यादा पागल हो गई कि वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए बांग्लादेश से बॉर्डर पार कर भारत आ गई। यहीं नहीं लड़की तैरकर बांग्लादेश से बॉर्डर पार कर भारत पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की की उम्र 22 साल बताई जा रही है और वह अपने बॉयफ्रेंड  से शादी करना चाहती थी जिसके लिए उसने भारत की सीमा पानी में तैरकर पार की। लड़की ने सुंदरबन के जंगली जंगलों को भी पार किया।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मामले में अधिवक्ताओं हरिशंकर जैन एवं विष्णु जैन को पैरवी करने से हटाया गया

इसके अलावा, लड़की नेअपनी जान जोखिम में डालकर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने का कानून भी तोड़ा है। महिला का नाम कृष्णा मंडल है और उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए अभिक मंडल से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।आभिक से मिलने के लिए कृष्णा ने पानी में तैरकर भारत पहुंचने का ऑप्शन चुना क्योंकि उसके पास पासपोर्ट नहीं था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कृष्णा ने सबसे पहले सुंदरबन में प्रवेश किया था, जो रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए लोकप्रिय है। सुंदरबन पहुंचने के बाद, वह एक और घंटे तक तैरती रही। वह अपने बॉयफ्रेंड अभिक से मिली और फिर कोलकाता के कालीघाट मंदिर में शादी के बंधन में बंध गई। कृष्णा को बीते सोमवार को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों का दावा है कि कृष्णा को अब बांग्लादेश उच्चायोग को सौंप दिया जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़