युद्ध के दौर में सांस्कृतिक संबंध ही वैश्विक शांति की गारंटी, SCO सभ्यता संवाद के महत्व पर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पहले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन किया। उन्होंने सांस्कृतिक संबंधों को वैश्विक शांति की सबसे मजबूत गारंटी बताते हुए कहा कि यह मंच दुनिया को एकजुट करेगा। भारत द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में एससीओ सदस्य देश आपसी सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए भाग ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वैश्विक शांति को बढ़ावा देने में 'सभ्यतागत संवाद' (civilizational dialogue) के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया भर में चर्चाओं में युद्ध और अशांति छाई हुई है, भारत सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों पर संवाद कर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के 'पुराना किला' में 'शंघाई सहयोग संगठन' (SCO) के पहले 'सभ्यतागत संवाद मंच'का उद्घाटन करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सांस्कृतिक संबंध वैश्विक शांति की सबसे मजबूत गारंटी हैं। उन्होंने कहा यह पहला SCO सभ्यतागत संवाद मंच है। ऐसे समय में जब दुनिया भर में युद्ध और अशांति की चर्चा हो रही है, हम भारत में सभ्यतागत संबंधों पर संवाद कर रहे हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि सांस्कृतिक संबंध वैश्विक शांति की सबसे मजबूत गारंटी हैं, जो आज के इस कार्यक्रम के महत्व को और भी बढ़ा देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने SCO की अब तक की यात्रा और उसकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस समूह ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग को काफी मजबूत किया है। उन्होंने आगे कहा कि सभ्यतागत और सांस्कृतिक सहयोग सदस्य देशों के बीच संबंधों को और भी मजबूत बनाएगा।
इसे भी पढ़ें: New Delhi में पहले SCO सभ्यता संवाद मंच का आगाज, 10 सदस्य देश ले रहे हैं हिस्सा
उन्होंने कहा कुछ महीने पहले ही शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने अपनी स्थापना के 25 साल पूरे किए हैं। इन वर्षों में, SCO ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग को काफी मजबूत किया है। इस संदर्भ में, सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग हमारे देशों के बीच संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करेगा।" इस मंच के उद्घाटन पर भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म सांस्कृतिक सहयोग के लिए नए विचार और अवसर पैदा करेगा, जबकि साझा सभ्यतागत अनुभव दुनिया को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह मंच नए विचार सामने लाएगा और सांस्कृतिक सहयोग के लिए नए अवसर पैदा करेगा। साथ ही, हमारे साझा सभ्यतागत अनुभव दुनिया को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएंगे।" उद्घाटन के दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। भारत 20 से 22 नवंबर तक इस तीन दिवसीय बहुपक्षीय कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। इसमें SCO सदस्य देशों, पर्यवेक्षकों और संवाद साझेदारों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, ताकि इस क्षेत्र की साझा सभ्यतागत विरासत को समझा जा सके और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत किया जा सके। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि पाकिस्तान सहित सभी SCO सदस्य देशों, साथ ही समूह के पर्यवेक्षकों और संवाद साझेदारों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी मंत्री के स्वागत में नहीं पहुंचे भारतीय अधिकारी? दावे की सच्चाई आई सामने
भारत 20-22 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में पहले SCO सभ्यता संवाद की मेजबानी कर रहा है। यह SCO ढांचे के अंतर्गत एक बहुपक्षीय आयोजन है, जिसके लिए पाकिस्तान सहित SCO के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। SCO के पर्यवेक्षकों (Observers) और संवाद भागीदारों (Dialogue Partners) को भी इस संवाद में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। जयसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन आज शाम माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। यह पहल 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए उस प्रस्ताव पर आधारित है, जिसमें SCO ढांचे के तहत सभ्यताओं के बीच संवाद के लिए एक समर्पित मंच बनाने का सुझाव दिया गया था। बाद में, SCO के 'बिश्केक घोषणापत्र' (Bishkek Declaration) में इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में सभ्यताओं के बीच संवाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शीर्षक से एक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें संगीत, नृत्य, दृश्य कहानी-कथन और वर्णन का समावेश था। वसुधैव कुटुंबकम पूरी दुनिया एक परिवार है की थीम पर आधारित इस प्रस्तुति में भारत और यूरेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को उजागर किया गया।
अन्य न्यूज़













