राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

Governor

राज्यपाल ने राज्य पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में चीन के साथ लगती प्रदेश की सीमा बहुत संवेदनशील है और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लगभग 48 सीमावर्ती गांवों के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की आवश्यकता है

 शिमला  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चीन के साथ लगती हिमाचल प्रदेश की 240 किलोमीटर सीमा क्षेत्र की पुलिस स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस सम्बन्ध में आज राजभवन में राज्यपाल के समक्ष शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रेजन्टेशन दिया और उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: स्वर्णिम हिमाचल दृष्टिपत्र का कार्यान्वयन

इस अवसर पर राज्यपाल ने राज्य पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में चीन के साथ लगती प्रदेश की सीमा बहुत संवेदनशील है और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लगभग 48 सीमावर्ती गांवों के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की आवश्यकता है तथा इन क्षेत्रों के अधोसंरचना विकास और अन्य गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इन क्षेत्रों में पुलिस थानों और चैकियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: भाजपा तेजस्वी , ओजस्वी और विजयी बन कर निकलेगी : कश्यप

उन्होंने स्थिति की समीक्षा करने और इन क्षेत्रों में अन्य गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य पुलिस अधिकारियों की एक टीम सीमावर्ती गांवों में भेजने के लिए राज्य पुलिस की सराहना की। पुलिस महानिदेशक ने राज्य पुलिस द्वारा किए गए विभिन्न क्रियाकलापों से राज्यपाल को अवगत करवाया राज्यपाल के सचिव प्रियतु मण्डल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़