खुशी है कि ‘भारत यात्रा जोड़ो’ के साथ मेरी पारी का अंत हो सका: सोनिया गांधी

Sonia Gandhi
ANI

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए शनिवार को कहा कि सबसे बड़ी खुशी है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ उनकी पारी का अंत हो सका।

नवा रायपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए शनिवार को कहा कि सबसे बड़ी खुशी है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ उनकी पारी का अंत हो सका। उन्होंने पार्टी के 85वें महाधिवेशन में यह टिप्पणी की। मीडिया के एक हिस्से में उनके बयान को ‘राजनीति से संन्यास’ के रूप में पेश किया गया, जिसका पार्टी ने खंडन किया है। सोनिया गांधी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा, ‘‘सोनिया जी की टिप्पणी का मतलब अध्यक्ष पद की पारी पूरी होने को लेकर था, राजनीति से पारी के पूरी होने के बारे में नहीं था।’’

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन संघर्ष में किसी भी शांति प्रक्रिया में योगदान देने के लिए भारत तैयार: प्रधानमंत्री मोदी

कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी की टिप्पणी को राजनीति से संन्यास के रूप में नहीं लेना चाहिए। महाधिवेशन में सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘यह मेरा सौभाग्य रहा है कि 1998 में पहली बार अध्यक्ष बनी। इन 25 वर्षों में हमारी पार्टी ने बड़ी उपलब्धियां भी देखीं और गहरी निराशा भी देखी...आप लोगों के सहयोग से हमें ताकत मिली।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले 2004 में जीत मिली और फिर डॉक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व के साथ 2009 में जीत मिली, इससे मुझे व्यक्तिगत तौर पर संतोष मिला। लेकिन यह मेरे लिए सबसे सुखद है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ मेरी पारी का अंत हो सका।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़