प्राइमरी स्कूल की प्रधान अध्यापिका 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

bribe
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

शिकायत की पुष्टि होने पर वर्मा को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनायी गयी। उन्होंने कहा, योजना के मुताबिक राजकुमार रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा। प्रधानाध्यापिका ने जैसे ही ठेकेदार से वह धनराशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।

बरेली जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने एक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार के बताया कि बिथरी चैनपुर क्षेत्र के म्यूडी खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता वर्मा को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बुधवार को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने बताया कि सरिता वर्मा ने स्कूल में हुए निर्माण कार्य का भुगतान जारी करने के लिए ठेकेदार से नाजायज कमीशन मांगा था। पीड़ित ठेकेदार राजकुमार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से इसकी शिकायत की।

शिकायत की पुष्टि होने पर वर्मा को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनायी गयी। उन्होंने कहा, योजना के मुताबिक राजकुमार रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा। प्रधानाध्यापिका ने जैसे ही ठेकेदार से वह धनराशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।’’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़