दिल्ली में बढ़ रही है लगातार गर्मी, सुबह रही उमस भरी

दिल्ली में शुक्रवार सुबह उमस रही और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्ष आर्द्रता 71 प्रतिशत थी।
नयी दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार सुबह उमस रही और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्ष आर्द्रता 71 प्रतिशत थी। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।
इसे भी पढ़ें: ‘स्वदेश कुल’ की वैचारिक पत्रकारिता के ‘कुलपति’ हैं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शर्मा
अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अन्य न्यूज़
















