Prabhasakshi's Newsroom । पंजाब में हाई अलर्ट, कोरोना को हराकर 130 दिन बाद डिस्चार्ज हुए मेरठ के विश्वास सैनी

Punjab
अंकित सिंह । Sep 16 2021 11:33AM

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादी ओर पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी ‘कासिम’ की पहचान की गई है और अमृतसर में विस्फोट के मामले में उसका नाम दर्ज है। वे ही मॉड्यूल में शामिल हैं।

पंजाब जितना दिलेर प्रदेश है उतना ही संवेदनशील हैं। हाल में ही वहां आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ था और 4 की गिरफ्तारी हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए फिलहाल वहां अलर्ट जारी कर दिया गया है। हम पूरी खबर बताएंगे। साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि कैसे 130 दिन बाद एक मेरठ के एक शख्स ने कोरोना को हराकर घर लौटा है। 

पंजाब में अलर्ट

आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में बुधवार को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। यह मॉड्यूल पिछले महीने राज्य के अमृतसर जिले में आईईडी विस्फोट में संलिप्त था। इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है। सरकार की तरफ से यहां जारी बयान के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में हाई अलर्ट जारी करने का आदेश दिया है। पुलिस ने कहा कि राज्य में पिछले 40 दिनों में पाकिस्तानी आतंकवादी मॉड्यूल के भंडाफोड़ का यह चौथा मामला है। पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादी ओर पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी ‘कासिम’ की पहचान की गई है और अमृतसर में विस्फोट के मामले में उसका नाम दर्ज है। वे ही मॉड्यूल में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार कर सकती है IIFA अवार्ड का आयोजन , पर्यटन मंत्री ने दी इसकी जानकारी

अठावले का दावा

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम, दलित तथा पिछड़े वर्गों के दबदबे वाली 10-12 सीटों पर भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से बातचीत की जा रही है। 

कोरोना को दी मात

उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले विश्वास सैनी 130 दिन बाद कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीत कर अपने घर लौट चुके हैं। वह 130 दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती थे। घर पहुंचने के बाद विश्वास ने कहा कि इतने लंबे वक्त के बाद परिवार से मिलना काफी अच्छा लग रहा है और वह खुश हैं। आपको बता दें कि विश्वास की कोरोना रिपोर्ट 28 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले, 10-12 सीटों पर बीजेपी के साथ चुनाव लड़ सकती है RPI


शिवराज की दिलेरी

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के चार आदिवासियों के लिए बुधवार को यह एक सपने के सच होने जैसा था, जब उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी हेलिकॉप्टर में उड़ान भरने का मौका मिला। वहीं, मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में यात्रा करने वाले आदिवासियों ने चौहान को उनकी उदारता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका हेलिकॉप्टर में उड़ने भरने का सपना पूरा हुआ।

All the updates here:

अन्य न्यूज़