मंडी संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी दिवगंत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारेगी

Pratibha Singh

बतया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने तय कर लिया है कि मंडी में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रतिभा सिंह ही प्रत्याशी होंगी। हालांकि, इसका औपचारिक ऐलान होना ही बाकी रह गया है। यह ऐलान सभी प्रत्याशियों का एक साथ ही किया जाएगा। संभवता सात तारीख को पार्टी नामों की घोषणा करेगी।

मंडी। आखिर  हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी दिवगंत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।  पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी आलाकमान से उनके नाम पर मुहर लग गई है। इस मामले में आश्रय शर्मा की दावेदारी को सीधे तौर पर नकार दिया गया है। कांग्रेस आलाकमान वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता को देखते हुये प्रतिभा सिंह के चुनाव लडने को तरजीह दे रहा है ।  मंडी सीट सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन से खाली हुई है ।

 

इसे भी पढ़ें: शान्ता कुमार ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी गांधी, पटेल और नेहरू की पार्टी कांग्रेस पूरे देश में एक मज़ाक बन गई

 

बतया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने तय कर लिया है कि मंडी में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रतिभा सिंह ही प्रत्याशी होंगी। हालांकि, इसका औपचारिक ऐलान होना ही बाकी रह गया है। यह ऐलान सभी प्रत्याशियों का एक साथ ही किया जाएगा। संभवता सात तारीख को पार्टी नामों की घोषणा करेगी।  

बता दें कि मंडी सीट से पूर्व मंत्री कोल् सिंह ठाकुर के चुनाव न लडने की घोषणा के बाद टिकट के दो ही दावेदार सामने आए थे, जिनमें एक प्रतिभा सिंह और दूसरा नाम आश्रय शर्मा का था । आश्रय शर्मा 2019 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी थे । और उन्हें 4 लाख 5 हजार मतों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।  ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी ने यहां से सशक्त उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। यही कारण है कि प्रतिभा सिंह के नाम पर मुहर लगा दी गई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस के अन्य नेता भी प्रतिभा सिंह के नाम की ही पैरवी कर रहे थे। आश्रय शर्मा के पक्ष में कोई नहीं था। जबकि वे दिल्ली दरबार में डेरा डालकर टिकट की आस लगाए बैठे थे। अब उनकी आस टूट गई है।  आश्रय शर्मा पूर्व केन्द्रिय संचार मंत्री पंडित सुख राम के पोते हैं। उनके पिता अनिल शर्मा मंडी सदर से भाजपा विधायक हैं। 

इसे भी पढ़ें: अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर जिले के सुजानपुर में ग्राम पंचायत दाड़ला के गांव मिहाड़पुर में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन एवं ममता एनजीओ के 25वें नंदघर का शुभारंभ किया

पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के नाम पर मुहर लग जाने के बाद अब भाजपा के लिए चुनाव की राह आसान नहीं होगी। प्रतिभा सिंह पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। और वीरभद्र सिंह का हालही में देहांत भी हुआ है। ऐसे में वीरभद्र सिंह परिवार के प्रति लोगों में गहरी संवेदना है। यही कारण है कि भाजपा के लिए अब यह उपचुनाव कड़ी टक्कर देने वाला होने वाला है। अब भाजपा को प्रतिभा सिंह के मुकाबले अपना दमदार प्रत्याशी उतारना होगा

इसे भी पढ़ें: स्वच्छता का संकल्प लें हर नागरिक : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र जहां राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद उपचुनाव होने जा रहे हैं में उपचुनाव के लिये भाजपा व जय राम ठाकुर की पहली पसंद जल शक्ति मंत्री महिन्दर सिंह बताये जा रहे हैं हालांकि यहां से नरेन्दर अत्री महेशवर सिंह  प्रवीण शर्मा की भी दावेदारी है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़