असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा है कि पूर्वी जिलों के बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में जानबूझकर विलंब किया जा रहा है। उनका कहना है कि विपक्षी विधायक अखिल गोगोई इस राहत राशि वितरण का श्रेय न ले सकें, इसलिए यह कदम उठाया गया है। गोगोई राज्य विधानसभा परिसर में सहायता राशि जारी करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

गुवाहाटी, चार अक्टूबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने रविवार को कहा कि पूर्वी जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता जारी करने में देरी की जा रही है, ताकि विपक्षी विधायक अखिल गोगोई इसका श्रेय न ले सकें। रायजोर दल के अध्यक्ष गोगोई पिछले तीन दिन से यहां राज्य विधानसभा परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं और जल्द से जल्द सहायता राशि जारी करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने और गंभीर स्थिति को हल्का बताने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कुछ परिवारों को छोड़कर अधिकांश प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “करीब सात दिन पहले गोगोई ने मुआवजे के मुद्दे पर मुझसे फोन पर काफी देर तक बात की थी... मैंने उन्हें विस्तार से समझाया था। अब जब उन्हें पता है कि लोगों को पैसा मिलने वाला है, तो वह इसका श्रेय लेना चाहते हैं।

हमें सहायता राशि जारी करने में देरी करनी होगी, ताकि वह इसका श्रेय न ले सकें।” मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरी गलती यह थी कि मैंने उन्हें मुआवजे से जुड़ी जानकारी दे दी। वह इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं और मैं भी राजनीति करूंगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़