Himanta Biswa Sarma: असम में 14 घुसपैठिए गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की उचित कार्रवाई

Himanta Biswa
AI Image

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि राज्य में 14 घुसपैठियों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इन सभी के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू कर दी है और असम पूरी तरह सतर्क है।

गुवाहाटी, एक अगस्त असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पुलिस ने 14 ‘घुसपैठियों’ को पकड़ा है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हर दिन घुसपैठिए असम में अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं, लेकिन हम लगातार उनकी योजनाओं को नाकाम कर रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘असम पुलिस ने ऐसे 14 घुसपैठियों को पकड़ लिया है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की गई है।

असम पूरी तरह सतर्क है।’’ राज्य सरकार ने हाल ही में विधानसभा को बताया था कि पिछले 10 वर्षों में असम से लगभग 2,100 अवैध विदेशियों को निर्वासित, निष्कासित अथवा वापस भेजा गया है। इनमें 2,023 बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़