चार राज्यों में बीजेपी की जीत पर बोले हिमंता बिस्वा शर्मा, कांग्रेस एक क्षेत्रीय पार्टी तक सीमित रह गई

Himanta Biswa
अभिनय आकाश । Mar 11 2022 7:19PM

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2026 तक कांग्रेस कोई बड़ी राजनीतिक पार्टी नहीं रहेगी। वह किसी ज़िले की पार्टी बनकर रह जाएगी। परिवारवादी और जातिवादी पार्टियों को लोगों ने नकारा हैं। अगले 4-5 साल के अंदर भारत में जातिवादी, और परिवारवादी पार्टियां विलुप्त हो जाएंगी और विकास की राजनीति शुरू होगी।

असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने चार राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के ऊपर देश के लोगों की जो आस्था हैं, इन चुनाव के नतीज़ों से फिर वह सामने आया है। आने वाले चुनाव में भी भाजपा का 'विजय रथ' आगे बढ़ता रहेगा। कांग्रेस एक क्षेत्रीय पार्टी तक सीमित रह गई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने असम में नगर बोर्ड चुनावों में हासिल की बड़ी जीत, 80 में से 73 नगर निकायों पर किया कब्ज 

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2026 तक कांग्रेस कोई बड़ी राजनीतिक पार्टी नहीं रहेगी। वह किसी ज़िले की पार्टी बनकर रह जाएगी। परिवारवादी और जातिवादी पार्टियों को लोगों ने नकारा हैं। अगले 4-5 साल के अंदर भारत में जातिवादी, और परिवारवादी पार्टियां विलुप्त हो जाएंगी और विकास की राजनीति शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें: असम के साथ सीमा विवाद पर अरूणाचल की समिति की सिफारिशों को अंतिम रूप दिया गया

आगे कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लोगों को अब कांग्रेस में विश्वास नहीं है। “लोगों ने भाजपा के विकल्प के रूप में कांग्रेस पार्टी को खारिज कर दिया है। 2026 के अंत तक, कांग्रेस पार्टी केवल जिलों तक सीमित हो जाएगी। असम के सीएम ने आगे कहा कि विशेष रूप से, पांच राज्यों में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़