आम जनता को सस्ते मकान उपलब्ध कराने के लिए काम करे आवासन मंडल: अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राजस्थान आवासन मंडल से कहा कि वह आम जनता को सस्ते मकान उपलब्ध कराने की सोच के साथ काम करे। वह यहां राजस्थान आवासन मंडल के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि आवासन मंडल ऐसी योजना बनाए जिससे कि आम इंसान को सस्ती दर पर मकान मिल सके। अगर आवासन मंडल भी 30 लाख रुपये, 40 लाख रुपये, 50 लाख रुपये, 60 लाख रुपये के मकान बेचेगा, तो इसे आम आदमी खरीद नहीं पाएगा।’’
द्वारकादास उद्यान, जयपुर में राजस्थान आवासन मण्डल के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री द्वारकादास पुरोहित जी की मूर्ति का अनावरण कर संबोधित किया। pic.twitter.com/Z8EsMc2F0o
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 22, 2020
गहलोत ने कहा, ‘‘आम नागरिक, मध्यमवर्गीय परिवार, निम्न मध्यम वर्गीय परिवार को कैसे मकान मिल सकता है, यही हमारा सपना होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि आवासन मंडल मकान खरीदने वालों को सस्ता कर्ज दिलाने के लिए बैंकों से गठजोड़ कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: CAA और NRC पर ट्रंप ने की बात तो विपक्ष को मिल जायेगा नया हथियार
गहलोत ने कहा कि आवासन मंडल के 22 हजार मकान अब तक नहीं बिके हैं जो कहीं न कहीं आवासन मंडल के कामकाज में कमी की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भी अपने आप में जांच का विषय है कि 22 हजार मकान बनते गए लेकिन बिके नहीं। बावजूद इसके और मकान क्यों बनते गए।’’
अन्य न्यूज़