चीन से तनाव के बीच बंगाल की खाड़ी में 4-5 सितंबर के बीच भारत और रूस करेंगे नौसैनिक अभ्यास

India Russia

भारत और रूस की नौसेनाएं ‘इंद्र नौसैनिक अभ्यास’ के तहत सतह और हवा में मौजूद लक्ष्यों को मार गिराने जैसे अनेक अभ्यास किए जाएंगे। यह अभ्यास ऐसे समय किया जा रहा है जब भारत, पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध की स्थिति में है।

नयी दिल्ली। भारत और रूस की नौसेनाएं बंगाल की खाड़ी में चार से पांच सितंबर के बीच बड़ा सैन्य अभ्यास करेंगी। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में उभरती हुई चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देशों की नौसेनाओं की क्षमता को और विकसित करने के वास्ते यह अभ्यास किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि ‘इंद्र नौसैनिक अभ्यास’ के तहत सतह और हवा में मौजूद लक्ष्यों को मार गिराने जैसे अनेक अभ्यास किए जाएंगे। यह अभ्यास ऐसे समय किया जा रहा है जब भारत, पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध की स्थिति में है। 

इसे भी पढ़ें: चीन के साथ विवाद के बीच, एससीओ बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को रूस रवाना होंगे राजनाथ

इंद्र अभ्यास पहले रूस के व्लादिवोस्तक में आयोजित होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि इस नौसैनिक अभ्यास में रूसी युद्धपोत एडमिरल विनोग्रादोव, एडमिरल त्रिबुत्स और बोरिस बुतोमा के अलावा हेलीकॉप्टरों का बेड़ा भी भाग लेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना अपने युद्धपोत रणविजय, सह्याद्रि, किल्टान, शक्ति और हेलीकॉप्टरों के साथ अभ्यास में भाग लेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़