भारत और यूरोपीय संघ ने परमाणु निरस्त्रीकरण के साथ-साथ बाह्य अंतरिक्ष सुरक्षा पर चर्चा की

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 24 2020 8:48AM
विदेश मंत्रालय ने कहा कि डिजिटल माध्यम से हुई इस वार्ता का आयोजन निरस्त्रीकरण तथा परमाणु अप्रसार विषय पर चर्चा के छठे दौर की रूपरेखा के तहत किया गया था।
नयी दिल्ली। भारत और यूरोपीय संघ ने सोमवार को परमाणु, रासायनिक और जैविक हथियारों के निरस्त्रीकरण के साथ-साथ बाह्य अंतरिक्ष सुरक्षा और निर्यात नियंत्रण व्यवस्था से संबंधित विषयों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि डिजिटल माध्यम से हुई इस वार्ता का आयोजन निरस्त्रीकरण तथा परमाणु अप्रसार विषय पर चर्चा के छठे दौर की रूपरेखा के तहत किया गया था।
इसे भी पढ़ें: ‘वंदे भारत’ मिशन के तहत विदेश से वापस आए 30 लाख से अधिक भारतीय, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान परमाणु, रासायनिक, जैविक तथा पारंपरिक हथियारों के निरस्त्रीकरण, बाह्य अंतरिक्ष सुरक्षा संबंधी मुद्दों, निर्यात नियंत्रण व्यवस्था, रणनीतिक पर्यावरण स्थिरता और विकास से संबंधित पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रों में हुए घटनाक्रमों पर चर्चा की गई।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़