‘वंदे भारत’ मिशन के तहत विदेश से वापस आए 30 लाख से अधिक भारतीय, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Vande Bharat mission

अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन के आठवें चरण की शुरुआत एक नवंबर से हुई जो अभी जारी है। उन्होंने कहा कि इस चरण में 19 नवंबर तक 24 देशों से 763 उड़ानों का अंतरराष्ट्रीय परिचालन हुआ जो भारत में 21 हवाईअड्डों तक पहुंचीं और लगभग 1,40,000 लोगों को वापस लेकर आई हैं।

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सात मई से ‘वंदे भारत’ मिशन शुरू किए जाने के बाद से 30 लाख से अधिक भारतीय विदेश से वापस आए हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन के आठवें चरण की शुरुआत एक नवंबर से हुई जो अभी जारी है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद ने ‘वंदे भारत’ उड़ान का अधिक किराया वसूले जाने का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि इस चरण में 19 नवंबर तक 24 देशों से 763 उड़ानों का अंतरराष्ट्रीय परिचालन हुआ जो भारत में 21 हवाईअड्डों तक पहुंचीं और लगभग 1,40,000 लोगों को वापस लेकर आई हैं। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इसके साथ ही आज की तारीख तक वंदे भारत मिशन के तहत विभिन्न माध्यमों से वापस आए भारतीयों की संख्या 30.90 लाख हो गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़