Indian Space Conference नौ से 11 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा

Indian Space Conference
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जितेंद्र सिंह और देवुसिंह चौहान, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ और वायु सेना प्रमुख वीआर चौधरी जैसे गणमान्य लोग सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित भारतीय अंतरिक्ष सम्मेलन के लिए दुनिया भर से अंतरिक्ष विशेषज्ञ जुटेंगे। भारतीय अंतरिक्ष संघ तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत भारत-फ्रांसीसी अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन के साथ होगी, जो फ्रांसीसी दूतावास के सहयोग से आयोजित किया जाएगा और इसमें यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट भाग लेंगे।

आयोजकों ने एक बयान में कहा कि भारतीय अंतरिक्ष सम्मेलन 9-11 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष संघ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) जनरल ए के भट्ट ने कहा, “ हमें भारतीय अंतरिक्ष सम्मेलन का दूसरा संस्करण प्रस्तुत करते हुए खुशी हो रही है।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जितेंद्र सिंह और देवुसिंह चौहान, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ और वायु सेना प्रमुख वीआर चौधरी जैसे गणमान्य लोग सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़