भारत को निशाना बनाने वाले प्रेरित अभियान कभी सफल नहीं होंगे: विदेश मंत्री एस जयशंकर

S Jaishankar

किसानों के प्रदर्शन का पॉप गायिका रिहाना और जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा समर्थन करने पर दिन में विदेश मंत्रालय की कड़ी प्रतिक्रिया आने के बाद जयशंकर ने यह टिप्पणी की है।

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत को निशाना बनाने वाले प्रेरित अभियान कभी सफल नहीं होंगे। किसानों के प्रदर्शन का पॉप गायिका रिहाना और जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा समर्थन करने पर दिन में विदेश मंत्रालय की कड़ी प्रतिक्रिया आने के बाद जयशंकर ने यह टिप्पणी की है। जयशंकर ने हैशटैग ‘इंडिया टूगेदर’ (भारत एकजुट है) और ‘इंडिया अगेनस्ट प्रोपगेंडा’ (दुष्प्रचार के खिलाफ भारत) के साथ ट्वीट किया, ‘‘भारत को निशाना बनाने वाले प्रेरित अभियान कभी सफल नहीं होंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़