दिसंबर के तीसरे सप्ताह से श्रद्धालुओं के लिए खुल सकता है पुरी का जगन्नाथ मंदिर

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 24 2020 9:41PM
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार द्वारा इस आशय की घोषणा किए जाने से महज एक घंटा पहले विपक्षी दलों कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने विधानसभा में मंदिर को खोलने का अनुरोध किया था।
भुवनेश्वर। पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए दिसंबर के तीसरे हफ्ते से खोला जा सकता है। 12वीं सदी में निर्मित यह मंदिर कोविड-19 के कारण मार्च से ही बंद है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार द्वारा इस आशय की घोषणा किए जाने से महज एक घंटा पहले विपक्षी दलों कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने विधानसभा में मंदिर को खोलने का अनुरोध किया था।
इसे भी पढ़ें: ओडिशा में कोरोना के 642 नए मामलों के साथ संक्रमितों की तादाद 3 लाख 15 हजार के पार
उनका कहना था कि मार्च से ही लोगों को भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन नहीं हुए हैं। मुख्य प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालुओं को मंदिर के भीतर आने की अनुमति देने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया श्रद्धालुओं को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भगवान के दर्शन का अवसर देगी।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़