Jaipur Police ने महेश की हत्या के आरोप में पत्नी कविता और प्रेमी गणेश को गिरफ्तार किया

जयपुर पुलिस ने महेश मीणा की जहर देकर हत्या करने की साजिश में उसकी 23 वर्षीय पत्नी कविता और उसके प्रेमी गणेश मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दवा दिलाने के बहाने बस्सी ले जाकर महेश को जूस में सल्फास मिलाकर पिला दिया था। बाद में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया।
जयपुर में पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर अपने पति को जहर देकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने साजिश के तहत जूस में जहर मिलाकर युवक को पिला दिया।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपी कविता अपने पति महेश मीणा को दवा दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई थी। वह उसे कथित तौर पर नईनाथ धाम, बस्सी ले गई, जहां उसने जूस के गिलास में सल्फास की गोलियां मिलाकर महेश को पिला दीं। महेश की तबीयत बिगड़ने पर कविता ने अपने कथित प्रेमी गणेश मीणा को बुलाया।
पुलिस के अनुसार, गणेश मोटरसाइकिल से दोनों को जयपुर में एक स्थान पर लेकर आया। वहां कविता ने महेश की तबीयत खराब होने की जानकारी देकर उसके भाई को बुलाया। महेश को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच के बाद कविता (23) और गणेश (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अन्य न्यूज़














