Jammu -Kashmir : सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गोलीबारी में मजदूर की मौत

प्रतिरूप फोटो
creative common
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jun 8 2024 9:02AM
अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निर्माण परियोजना पर काम कर रहा था और उसी दौराऩ उसे गोली लगी।
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय मजदूर वासुदेव के सीने में गोली लगी थी।
अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निर्माण परियोजना पर काम कर रहा था और उसी दौराऩ उसे गोली लगी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












