झारखंड चुनाव के लिए RJD ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची

jharkhand-polls-rjd-announces-first-list-of-five-candidates
anurag@prabhasakshi.com । Nov 11 2019 2:27PM

राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि राजद को महागठबंधन में सात सीटें मिली हैं जिनमें से पांच पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है।

रांची। राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड विधानसभा के चुनावों के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है जिसमें भाजपा से पांच माह पूर्व राजद में शामिल हुए पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल हैं। उन्हें चतरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड चुनावः भाजपा ने जारी की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची, जेपी नड्डा को जीत का भरोसा

राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि राजद को महागठबंधन में सात सीटें मिली हैं जिनमें से पांच पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है। सूची के अनुसार, राजद ने सत्यानंद भोक्ता के अलावा पूर्व विधायक संजय सिंह यादव को हुसैनाबाद विधानसभा सीट से, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को देवघर सीट से, संजय प्रसाद यादव को गोड्डा सीट से तथा विजय राम को छतरपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस के साथ राज्य में भाजपा के खिलाफ बने महागठबंधन में राजद को कुल सात सीटें मिली हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़