पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत, दो दिन पहले बदमाशों ने सिर में मारी थी गोली

journalist

पत्रकार विक्रम जोशी को कुछ बदमाशों ने सिर में गोली मार दी थी।आज उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जोशी ने 16 जुलाई को अपनी एक रिश्तेदार के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी।

गाजियाबाद। कुछ बदमाशों के गोली मारने से गंभीर रूप से घायल हुए गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार तड़के मौत हो गई। जोशी को कुछ बदमाशों ने सिर में गोली मार दी थी। अधिकारियों ने बताया कि जोशी ने 16 जुलाई को अपनी एक रिश्तेदार के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें विजय नगर इलाके में उनके घर के पास सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे गोली मारी गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़