हिमाचल में AAP पर बरसे जेपी नड्डा, बोले- एक नई पार्टी आई है जो अपना आपा खो बैठती है

nadda himachal
अंकित सिंह । Apr 9 2022 3:02PM

जेपी नड्डा ने कहा कि आज मैं हिमाचल आया हूं। ये वीरभूमि है, वीरों की भूमि, देवभूमि है। ऐसी वीर और देवताओं की भूमि को मैं नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हाल ही के चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली। 4 राज्यों में हम फिर से स्थापित हुए हैं। मैं आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज धन्यवाद देता हूं।

साल के आखिर में हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 4 दिनों के हिमाचल प्रदेश दौरे पर गए हैं। हिमाचल प्रदेश जेपी नड्डा का गृह राज्य भी है। ऐसे में उनके लिए हिमाचल प्रदेश चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। आज हिमाचल प्रदेश में जेपी नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अभिनेता के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही 4 राज्यों में भाजपा की हुई जीत का भी जिक्र किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि आज मैं हिमाचल आया हूं। ये वीरभूमि है, वीरों की भूमि, देवभूमि है। ऐसी वीर और देवताओं की भूमि को मैं नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हाल ही के चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली। 4 राज्यों में हम फिर से स्थापित हुए हैं। मैं आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज धन्यवाद देता हूं। उनकी नीतियों ने, उनके कार्यक्रमों ने,गरीबों की, दलितों, वंचितों की चिंता की और उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में बहुत सी चीजें प्रथम बार हुई। उत्तर प्रदेश में 38 साल बाद कोई सरकार लगातार आई। उत्तर प्रदेश में प्रथम बार किसी मुख्यमंत्री ने 5 साल पूरे करके लगातार दोबारा शपथ ली है। उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में क्लीन स्वीप भाजपा ने किया है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के मंत्री ने पंजाब सरकार पर की टिप्पणी तो आगबबूला हुए AAP विधायक ! बोले- हम भ्रष्टाचार नहीं, शासन करना जानते हैं

कांग्रेस पर हमला करते हुए नड्डा ने कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 399 सीटों पर चुनाव लड़ी, जिनमें से 387 सीटों पर उनकी जमानत जब्त हुई। ये भी वहां पहली बार हुआ है। आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए नड्डा ने कहा कि आज एक नई पार्टी भी आई है। यूपी में उन्होंने 377 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर उनकी जमानत जब्त हो गई। उत्तराखंड राज्य जब से बना है तब से पहली बार कोई सरकार वहां दोबारा से चुनी गई है। यहां हमारी 47 सीटें आई हैं। आम आदमी पार्टी की यहां 68 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में, उत्तराखंड में, मणिपुर में, गोवा में फिर से सरकार हमारी है। अब हिमाचल और गुजरात की बारी है। हमें उस ओर बढ़ना है। उस ओर जाने के लिए हमें अभी से तैयारी करनी है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी सहित कई बड़े नेता भाजपा में शामिल

नड्डा ने दावा किया कि पिछले 5 साल में हिमाचल प्रदेश कृषि क्षेत्र के वैल्यू एडिशन के हब के रूप में खड़ा है। करीब 9 फूड पार्क मल्टी नेशनल कंपनियों के यहां स्थापित हुए हैं। हिमाचल आज फार्मा का हब बना है। करीब 12 कंपनियां ऐसी हैं, जिनके उत्पाद दुनिया में जा रहा है, और उनकी मैन्युफेक्चरिंग यूनिट यहां है। यहां लंबे समय तक कांग्रेस ने राज किया, उसके बाद किसी को मौका मिला तो वो भाजपा को मिला। मैं एक बात डंके की चोट पर कह सकता हूं कि जब जब कांग्रेस आई है उसने हिमाचल का हक छीना है। लेकिन जब जब भाजपा आई है तो उसने हिमाचल को उसका हक दिया है। हिमाचल को स्पेशल कैटेगरी हिल स्टेट में लाने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया और केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं  में 90:10 का ratio तय किया गया। 90 केंद्र सरकार देगी और 10 जयराम ठाकुर जी देंगे ये तय किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़