Jyotiraditya Scindia ने अपनी Ex पार्टी पर किया कमेंट, कहा- कांग्रेस अपना वजूद ढूंढने को मजबूर

Jyotiraditya Scindia
ANI

गुजरात विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रिकॉर्ड जीत के साथ कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अपना वजूद खोजने पर मजबूर है।

इंदौर। गुजरात विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रिकॉर्ड जीत के साथ कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अपना वजूद खोजने पर मजबूर है। सिंधिया ने इंदौर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की रिकॉर्ड जीत का जिक्र करते हुए कहा, “आज कांग्रेस की हालत यह है कि वह अपना वजूद खोजने पर मजबूर है।”

इसे भी पढ़ें: सीमावर्ती गांवों की अन्य राज्यों में विलय की मांग महाराष्ट्र के हित में नहीं: रामदास आठवले

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जरूर बहुमत मिला है, लेकिन उसके और भाजपा के बीच मतों का अंतर बहुत कम रह गया है। सिंधिया ने दावा किया, “इससे पहले हिमाचल प्रदेश में जब भी सत्ता परिवर्तन हुआ, भाजपा और कांग्रेस के बीच मतों का अंतर छह से सात प्रतिशत के बीच होता था। लेकिन अब यह अंतर एक प्रतिशत से भी कम पर सिमटकर रह गया है।” सिंधिया ने मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने के कमलनाथ के दावे पर चुटकी ली।

इसे भी पढ़ें: Tarn Taran Attack: रॉकेट लॉन्चर के हमले पर बोले केजरीवाल, सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

उन्होंने कहा, “कई लोगों को सपने देखने की आदत होती है। वे सपने देखते रहें, लेकिन मध्य प्रदेश में भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार काम कर रही है।” गौरतलब है कि सिंधिया की सरपरस्ती में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार का 20 मार्च 2020 को पतन हो गया था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा 23 मार्च 2020 को सूबे की सत्ता में लौट आई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़