मुख्यमंत्री से मिली कंगना रनौत, महिला सशक्तिकरण पर हुई बात

Kangana Ranaut meets Chief Minister
दिनेश शुक्ल । Jan 9 2021 11:49PM

अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री के महिला सशक्तिकरण के मिशन की प्रशंसा की। कंगना ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के प्रयास तारीफ के योग्य हैं। महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के हित में अच्छा कार्य हो रहा है।

भोपाल। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार शाम भोपाल प्रवास के दौरान सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की। कंगना भोपाल में फिल्म धाकड़ की शूटिंग के लिए आई हुई हैं। मुख्यमंत्री ने महिला और बालिका सशक्तिकरण थीम पर आधारित फिल्म के निर्माण के लिए कंगना रनौत और उनके साथी कलाकारों को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में धर्म स्वतंत्रता अध्यादेश,२०२० लागू होने पर मुख्यमंत्री बोले एक नये युग की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में बेटी बचाओ अभियान चल रहा है। इसके अंतर्गत बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। महिला सशक्तिकरण विषय पर फिल्म का निर्माण सराहनीय है। मध्य प्रदेश सरकार ने ऐसे वैधानिक प्रावधान भी किए हैं जिनसे बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो।

इसे भी पढ़ें: कॉवेंट स्कूल में भारत माता की तस्वीर लगाने को लेकर विवाद

इस दौरान कंगना रनौत ने बताया कि मध्य प्रदेश में पचमढ़ी और महेश्वर उन्हें काफी पसंद हैं। पर्यटन विकास के लिए मध्य प्रदेश में सक्रिय प्रयास हो रहे हैं। पर्यटन विभाग अतिथियों के सम्मान और सुविधा की चिंता करता है। अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री के महिला सशक्तिकरण के मिशन की प्रशंसा की। कंगना ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के प्रयास तारीफ के योग्य हैं। महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के हित में अच्छा कार्य हो रहा है। बालिकाओं और महिलाओं को बहलाकर विवाह करने और बाद में प्रताड़ित करने पर कानूनी रोक के कदम महत्वपूर्ण हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़