‘कन्याश्री’ योजना से 60 लाख से अधिक लड़कियां सशक्त बनी: ममता बनर्जी

‘कन्याश्री’ योजना 2013 में शुरु हुई थी, इसे संयुक्त राष्ट्र (प्रथम पुरस्कार) पुरस्कार भी मिले हैं। लड़कियां हमारे राज्य, हमारे देश और विश्व के लिए बहुमूल्य है।’’
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि ‘कन्याश्री प्रकल्पा’ योजना से अभी तक 60 लाख लड़कियों को मदद मिली है। ‘कन्याश्री दिवस’ के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 2013 से इस योजना पर 7000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। बनर्जी ने कहा कि ‘कन्याश्री’ छात्रवृत्ति से लड़कियों को स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अपने सपने पूरे करने में मदद मिली। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ आज ‘कन्याश्री दिवस’ है..बंगाल के लिए एक खास दिन।
The #Kanyashree scholarships take girls from school to college to the university level where they become independent women of India.The initiative has empowered over 60 lakh girl students. Total budget since launch is over Rs 7,000 crore #KanyashreeDibas 2/2
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 14, 2019
‘कन्याश्री’ योजना 2013 में शुरु हुई थी, इसे संयुक्त राष्ट्र (प्रथम पुरस्कार) पुरस्कार भी मिले हैं। लड़कियां हमारे राज्य, हमारे देश और विश्व के लिए बहुमूल्य है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ ‘कन्याश्री’ छात्रवृत्ति लड़कियों को स्कूल से कॉलेज, विश्वविद्यालय तक ले जाती है जहां वे भारत की स्वतंत्र महिलाएं बनती हैं। इस पहल से 60 लाख से अधिक लड़कियां सशक्त बनी हैं। योजना की शुरूआत से अब तक इस पर 7000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए हैं।’’ संयुक्त राष्ट्र ने ममता बनर्जी सरकार को ‘कन्याश्री’ योजना के जरिए जन सेवा करने की खातिर 2017 में पुरस्कृत भी किया था।
अन्य न्यूज़














