कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी, कई नदियां ऊफान पर

जल संसाधन विभाग के सूत्रों के अनुसार, कावेरी, हेमवती, कपिला और हरंगी नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि इन चार नदियों पर बने बांधों के जलद्वारों को खोल दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज या कल भाजपा नेतृत्व से निर्देश मिलने की उम्मीद: येदियुरप्पा
जल संसाधन विभाग के सूत्रों के अनुसार, कावेरी, हेमवती, कपिला और हरंगी नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि इन चार नदियों पर बने बांधों के जलद्वारों को खोल दिया गया है। जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, हमने आज केआरएस से 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ा है। हमने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क कर दिया है। इसी तरह, कर्नाटक के उत्तरी और अंदरूनी हिस्सों में भी नदियाँ कहर बरपा रही हैं। वहाँ के महत्वपूर्ण बाँध भद्रा, तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मालप्रभा, अलमात्ती और नारायणपुरा पूरी तरह भरे हुए हैं।
अन्य न्यूज़















