कर्नाटक: पाकिस्तान को लेकर महिला ने लगाया वॉट्सऐप स्टेटस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 WhatsApp

अरुण कुमार भजंत्री नामक एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मुधोल पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। भजंत्री ने दावा किया कि कुठमा शेख का उद्देश्य जातीय तनाव को भड़काना था।

पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस पर कथित तौर पर व्हाट्सएप स्टेटस संदेश पोस्ट करने के आरोप में कर्नाटक में एक 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया। यह घटना कर्नाटक के उत्तरी भाग में स्थित बागलकोट जिले के मुधोल में हुई। पुलिस ने सूचना दी कि महिला कुठमा शेख  मदरसे की छात्रा है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, 23 मार्च को पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस पर अपनी व्हाट्सएप स्टेटस पर उर्दू में लिखा अल्लाह हर मुल्क में इत्तिहाद अमन सुकून अता फरमा मौला।

संदेश का मतलब है कि अल्लाह हर देश को शांति एकता और सद्भाव प्रदान करे। बताया गया कि अरुण कुमार भजंत्री नामक एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मुधोल पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। भजंत्री ने दावा किया कि कुठमा शेख का उद्देश्य  जातीय तनाव को भड़काना था।  24 मार्च को कुठमा शेख को गिरफ्तार कर लिया गया और हिरासत में ले लिया गया। अगले दिन उन्हें जमानत दे दी। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि महिला को शांति और व्यवस्था कायम रखने के लिए हिरासत में लिया गया था।

पुलिस ने महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) ( धर्म, नस्ल या अन्य विशेषताओं के आधार पर समूह के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना ) और 505 (2) (समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़