ऑक्सीजन सप्लाई मामले में बोले संबित, केजरीवाल ने किया जघन्य अपराध, कई लोगों की बच सकती थी जान

Sambit Patra

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा नेता ने कहा कि 25 अप्रैल से लेकर 10 मई तक कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर थी। दिल्ली में भी हाहाकार मची हुई थी। लोगों को ऑक्सीजन और बेड की जरूरत थी। ले

नयी दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरा देश परेशान था। इस दौरान दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने जरूरत से 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन की मांग की थी। इसका खुलासा सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई एक टीम ने किया है। इसी मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला। 

इसे भी पढ़ें: ऑक्सीजन मामले में भाजपा का केजरीवाल पर हमला, संबित ने बताया झूठा तो जावड़ेकर बोले- शोर मचाना कोई इनसे सीखें 

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने कहा कि 25 अप्रैल से लेकर 10 मई तक कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर थी। दिल्ली में भी हाहाकार मची हुई थी। लोगों को ऑक्सीजन और बेड की जरूरत थी। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन को लेकर भी राजनीति की। 

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन को लेकर सुप्रीम कोर्ट को लेकर चला था। दिल्ली सरकार ने कोर्ट में कहा था कि दिल्ली को जितनी जरूरत थी, उतनी सप्लाई केंद्र सरकार नहीं कर रही है। जिसके बाद कोर्ट ने एक टीम बनाई थी। उन्होंने कहा कि टीम की रिपोर्ट कहती है कि सप्लाई की मांग जरूरत 4 चार गुना ज्यादा की गई। इतना ही नहीं केजरीवाल जी के झूठ की वजह से 12 राज्य प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत 12 राज्य प्रभावित हुए थे। क्योंकि बाकी राज्यों की ऑक्सीजन को काटकर दिल्ली भेजा गया था।    

इसे भी पढ़ें: ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा राजस्थान, 1000 टन का होगा उत्पादन 

कई लोगों की बच सकती थी जान

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत बताई गई, जिससे ऑक्सीजन टैंकर सड़क पर खड़े रहे। अगर ये ऑक्सीजन दूसरे राज्यों में उपयोग होती तो कई लोगों की जान बच सकती थी। ये अरविंद केजरीवाल जी द्वारा किया गया जघन्य अपराध है। 

भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवाई, इसके लिए अरविंद केजरिवाल जी जिम्मेदार हैं। हम आशा करते हैं सर्वोच्च न्यायालय में वो जिम्मेदार ठहराए जाएंगे और जो अपराध उन्होंने किया है, उसके लिए उन्हें दंडित किया जाएगा।  

इसे भी पढ़ें: भाजपा का विश्वास सेवा में, विपक्ष राजनीति कर रहा: जेपी नड्डा 

4 गुना झूठे साबित हो रहे हैं केजरीवाल 

उन्होंने कहा कि 100 फीसदी विज्ञापन और जीरो प्रतिशत कोविड मैनेजमेंट, इस फार्मूला पर अरविंद केजरीवाल जी काम कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जी ने 1,000 करोड़ रुपए केवल विज्ञापन पर खर्च किये हैं। सबसे बड़ी बात अरविंद केजरीवाल जी ने ऑक्सीजन को लेकर 4 गुना झूठ बोला है। भाजपा नेता ने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति में पहली बार 4 गुना झूठे साबित हो रहे हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। ये छोटी बात नहीं है। अरविंद केजरीवाल को जनता को जवाब देना होगा।  

यहां देखें पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस : 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़